हिसार में तेज रफ्तार ट्राले का कहर, बाइक सवार दंपति को कुचला, पत्नी की मौत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Nov, 2025 10:06 PM

peeding trailer wreaks havoc in hisar crushing couple riding bike

हांसी में एक गांव के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई

हांसी : हांसी के निकटवर्ती गांव भीमनगर के पास रविवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दंपती एक शादी समारोह से लौट रहा था। फिलहाल महिला के पित की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भीमनगर निवासी काजल अपने पति सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान हांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि काजल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया और सचिन को हालत गंभीर होने के कारण हिसार रेफर किया गया। बाद में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
 
परिजनों ने बताया कि मृतक काजल की शादी करीब ढाई वर्ष पहले सिवानी के गैंडावास गांव में हुई थी। वह डेढ़ साल की बच्ची की मां थी। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने ट्राले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!