2 करोड़ फिरौती दे दो नहीं तो पूरे परिवार को...जुलानावासी अनूप को लॉरेंस गैंग के नाम से मिली धमकी

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Mar, 2026 08:45 PM

pay a ransom of rs 2 crore or your entire family will be killed julana reside

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के निवासी अनूप

जुलाना (विजेंद्र सिंह) : हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के निवासी अनूप पुत्र चौधरी प्रताप सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुलाना निवासी अनुप को अज्ञात नंबर से कॉल/मैसेज के माध्यम से धमकी दी गई, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया। धमकी में कहा कि जल्दी से जल्दी 2 करोड़ रुपये फिरौती के तौर पर तैयार करके दे दो, नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।

PunjabKesari

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

    

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!