चाइल्डलाइन और स्टेट क्राइम ब्रांच की मेहनत लाई रंग, गुम हुआ मंदबुद्धि बच्चा सौंपा मां-बाप को(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 17 Jan, 2020 05:21 PM

फरीदाबाद में चाइल्डलाइन और स्टेट क्राइम ब्रांच की एक मुहिम रंग लाई जिस कारण एक मंदबुद्धि बच्चा अपने माता पिता से मिल पाया। बता दें कि एक मंदबुद्धि बच्चा स्टेट क्राइम को स्थानीय पुलिस धौज

फरीदाबाद(अनिल राठी)- फरीदाबाद में चाइल्डलाइन और स्टेट क्राइम ब्रांच की एक मुहिम रंग लाई जिस कारण एक मंदबुद्धि बच्चा अपने माता पिता से मिल पाया। बता दें कि एक मंदबुद्धि बच्चा स्टेट क्राइम को स्थानीय पुलिस धौज द्वारा सौंपा गया था जिसके बाद स्टेट क्राइम ब्रांच और चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया और लोगों से पहचान की अपील की जिसके बाद वह वीडियो इतना वायरल हुआ कि यह वीडियो उनके परिजनों तक जा पहुंचा।

क्राइम ब्रांच के एएसआई अमर सिंह के मुताबिक यह बच्चा बीते शनिवार को घर से अचानक लापता हो गया था जिसके बाद इसे धौज थाना पुलिस ने चाइल्डलाइन और स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था जिसके बाद इस बच्चे को सीडब्ल्यूसी में रखकर उसकी पहचान के लिए उनकी तरफ से फेसबुक व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया पर इस बच्चे की पहचान के लिए एक वीडियो वायरल की गई थी जिसके बाद बच्चा अपने मां-बाप से मिल पाया।

बच्चे के पिता के मुताबिक वह फरीदाबाद में गाजीपुर में किराए के मकान में रहते हैं उनका बच्चा मंदबुद्धि है और वह खेलते खेलते घर से बाहर चला गया और गायब हो गया था । जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी अब स्टेट क्राइम ब्रांच और चाइल्डलाइन की टीम कि मेहनत के चलते उनका बच्चा उन्हें मिल पाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!