'आराम से काम कर ले, वर्ना पूरे परिवार को...', Panipat जिला परिषद चेयरपर्सन के पति को विदेशी नंबर से मिली Threat
Edited By Manisha rana, Updated: 20 Oct, 2024 06:01 PM

पानीपत से जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल के पति संदीप देशवाल को वॉट्सऐप कॉल पर जाने से मारने की धमकी दी गई है।
पानीपत : पानीपत से जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल के पति संदीप देशवाल को वॉट्सऐप कॉल पर जाने से मारने की धमकी दी गई है। बदमाश ने कॉल कर कहा कि मैं तेरे परिवार के एक-एक सदस्य के बारे में अच्छे से जानता हूं। आराम से काम कर लो, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इसके बाद गालियां देने के बाद बदमाश ने फोन काट दिया।
चेयरपर्सन के पति ने इसकी शिकायत सनौली थाना पुलिस को दी है। साथ ही रविवार को जिला परिषद के कई पार्षदों ने मीटिंग कर DC और SP से मुलाकात की। एसपी ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन देते हुए सुरक्षा प्रदान करने की बात कही है।
मेरी किसी से दुश्मनी नहीं- संदीप देशवाल
कुराड़ गांव के रहने वाले संदीप ने बताया कि कल (19 अक्टूबर) शाम 4 बजे विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई थी। मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सबसे बड़ी बात यह है कि कॉल करने वाला व्यक्ति मेरी रेकी कर रहा था। उसे यह पता था कि अब मैं DSP ऑफिस गया हूं। अब मैं इस जगह हूं। उसने मुझे सोचने के लिए मजबूर कर दिया। वह नाम से मेरे परिवार के सदस्यों को जानता था। उसने मेरी पत्नी और मेरे बच्चों को भी धमकी दी। प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिला है कि जल्द हम कॉल करने वालों को ट्रेस कर लेंगे। मुझे किसी पर शक नहीं है। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

पानीपत में NFL नाके पर कार से 3.80 लाख की चोरी का खुलासा, टक्कर मारकर रची साजिश… मास्टरमाइंड समेत...

धान खरीद को लेकर सरकार की तैयारी पूरी, मंत्री श्याम सिंह राणा बोले- फसल पकते ही शुरू होगी खरीद

राशन उपभोक्ताओं के लिए राहत, Haryana में इन कार्डधारकों को मिल रहा दो महीने का इकट्ठा गेहूं, जानिए...

रहें सावधान...हरियाणा में आज बारिश की चेतावनी, इन 16 जिलों में अलर्ट; जानें मौसम विभाग का ताजा...

दरिंदगी की हदें पार, नाबालिग से 3 महीने तक दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को कठोर कैद...बहला-फुसलाकर ले...

'पंजाब जा ही रहे हो तो अपने हक का पानी भी मांग लो', पंजाब दौरे को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने CM सैनी...

अब यहां बिना इजाजत नहीं कटेगी कॉलोनी, नियम हुए सख्त...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

30 जवान, सैकड़ों CCTV और साइबर टीम…मासूम के अपहरण की गुत्थी सुलझा पानीपत पुलिस ने बरामद किया 5 साल...

पानीपत : पैट्रोल पंप पर पुलिस लोगो लगी कार में आया शख्स, 30 लीटर तेल डलवाया...फिर बिना पैसे दिए भागा

हरियाणा गेस्ट टीचर्स का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठे, 58 साल में...