पानीपत में तांत्रिक की शर्मनाक करतूत, बेटे को ठीक करने के बहाने मां से की दरिंदगी

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jan, 2026 11:41 AM

tantric shameful act in panipat

पानीपत जिले में अंधविश्वास के नाम पर  महिला के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने बेटे की बीमारी और उस पर आए 'संकट' को दूर करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में अंधविश्वास के नाम पर  महिला के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने बेटे की बीमारी और उस पर आए 'संकट' को दूर करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी तांत्रिक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर भगा कर ले गया। उसे बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम करता रहा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि  महिला अपने बेटे के संकट कटवाने के लिए तांत्रिक के पास गई थी। तांत्रिक ने महिला को यमुना के किनारे बुलाया और फिर नशीला पदार्थ पिलाकर अपने साथ ले गया। महिला ने बताया कि उसे कामाख्या के जंगलों में रखा गया और वहीं 10 दिन तक उसके साथ लगातार दरिंदगी की गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!