फतेहाबाद: हाईवे पर रोकने पर किसानों ने सीमा पर ही लगाया पंडाल, जाम में फंसे लोग

Edited By Isha, Updated: 26 Nov, 2020 01:37 PM

pandals were planted on the border people stuck in jams

किसानों का दिल्ली कूच शासन और प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। जहां एक ओर किसानों दिल्ली जाने के लिए आमदा हैं वहीं शासन और प्रशासन का प्रयास है कि उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोका जाए। रात के अंधेरे में दिल्ली निकले किसानों को हाईवे नं. 9

 

फतेहाबाद(रमेश): किसानों का दिल्ली कूच शासन और प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। जहां एक ओर किसानों दिल्ली जाने के लिए आमदा हैं वहीं शासन और प्रशासन का प्रयास है कि उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोका जाए। रात के अंधेरे में दिल्ली निकले किसानों को हाईवे नं. 9 पर गांव भोड़ा होशनाक के समीप पुलिस ने रोक दिया। इसमे पंजाब से आए किसान भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसानों ने गांव के अग्रोहा के समीप हिसार-फतेहाबाद सीमा पर ही पंडाल ड़ाल दिया जिससे हाइवे नं. 9 पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सैंकड़ों के संख्या में वाहना मीलों दूर तक खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं शासन और प्रशासन से नाखुश किसानों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार को जमकर कोसा।

PunjabKesari, haryana
किसान नेता मनदीप सिंह नथवान का कहना है कि जब तक सरकार उन्हें स्वयं इजाजत नहीं देती तब तक वे यहीं रूके रहेंगे। अमन शांति से वे अपना आंदोलन कर रहे हैं, मगर सरकार उन्हें जबरदस्ती अपराधी बनाने पर आमदा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली तो वे जाकर रहेंगे। जब तक तीनों कृषि कानून वापिस नहीं लिए जाते तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके आंदोलन का दमन करना चाहती है, रात के अंधेरे में किसानों नेताओं को उठाकर हिरासत में लिया गया जो कि लोकतंत्र की सरेआम हत्या करने जैसा है। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर व्यक्ति को आंदोलन करने का हक है मगर सरकारें उनके अधिकारियों का ही हनन कर तानाशाही रवैया अपना रही हैं। किसान अब इस बर्दाश्त नहीं करेगा।

PunjabKesari, haryana

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!