हरियाणा में पान मसाला व गुटखा पर बैन, बिक्री-भण्डारण पर रोक...इस दिन के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Sep, 2024 06:55 PM

pan masala and gutkha banned in haryana

हरियाणावासियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। राज्य के संयुक्त खाद्य आयुक्त ने प्रदेश में एक साल के लिए पान मसाला, गुटखा व तंबाकू से बने अन्य उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार यह आदेश 7 अक्टूबर 2024 से लागू होगा...

हरियाणा डेस्कः हरियाणावासियों के लिए बड़ी खबर आ रही है। राज्य के संयुक्त खाद्य आयुक्त ने प्रदेश में एक साल के लिए पान मसाला, गुटखा व तंबाकू से बने अन्य उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार यह आदेश 7 अक्टूबर 2024 से लागू होगा। इससे पहले सभी पान मसाला विक्रेता व परचून दुकानदारों को पान मसाला, गुटखा व तंबाकू से बने अन्य उत्पादों को बेचना या नष्ट करना होगा। 

खाद्य आयुक्त ने आदेश दिया है कि यदि  7 अक्टूबर 2024 के बाद हरियाणा में किसी भी दुकानदार के पास पान मसाला, गुटखा व तंबाकू से बने अन्य उत्पाद मिले तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

इसके साथ नोटिस में कहा गया है कि पान मसाला, गुटखा व तंबाकू से बने अन्य बने उत्पाद के भण्डारण, बिक्री व निर्माण पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आदेश का पालन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

जारी आदेश-

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!