हादसे में मासूम ने गवाई जान, अचानक ढही मजार की दीवार...11 साल के बच्चे की मौत

Edited By Isha, Updated: 17 Jan, 2026 02:00 PM

wall of the shrine suddenly collapsed an 11 year old boy died

गांव अगवानपुर में शुक्रवार एक पीर की मजार की जर्जर दीवार अचानक गिर गई। इससे पास ही अलावा सेंक रहे तीन बच्चों में से एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना या शिकायत नहीं दी गई है।

गन्नौरा: गांव अगवानपुर में शुक्रवार एक पीर की मजार की जर्जर दीवार अचानक गिर गई। इससे पास ही अलावा सेंक रहे तीन बच्चों में से एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना या शिकायत नहीं दी गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि पीर के मजार की दीवार काफी पुरानी थी। इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। शुक्रवार को अचानक यह ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। जब यह घटना घटी तो समीप तीन बच्चे अलावा सेंक रहे थे।

मलबे में दबने से तीनों बच्चे घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में तीनों को लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां 11 साल के उज्ज्वल को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का उपचार जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!