Palwal: धर्मांतरण मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 2 और आरोपी अरेस्ट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Sep, 2025 06:43 PM

palwal police arrested two more accused in the conversion case

पलवल की टीकरी ब्राह्मण गांव में लड़कियों के धर्मांतरण की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नाबालिग लड़की के धर्मांतरण मामले में पुलिस 2 और आरोपियों को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया है।

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : पलवल की टीकरी ब्राह्मण गांव में लड़कियों के धर्मांतरण की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। साथ ही साथ धर्म विशेष के लोगों द्वारा बड़ी साजिश के तहत अपने धार्मिक स्थलों पर बड़ी मात्रा में पथराव करने के लिए ईंट और पत्थरों का जमाव करके रखा है। इसकी एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नाबालिग लड़की के धर्मांतरण मामले में पुलिस 2 और आरोपियों को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया है। 
 
जानकारी के अनुसार पलवल की टीकरी ब्राह्मण गांव में गत 25 सितंबर को गांव की एक नाबालिक लड़की को मस्जिद के अंदर बुलाकर उसके धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया था, जिसमें लड़की के तिलक-कलावा,गले की माला आदि धार्मिक चिन्हों को मिटाकर बुर्का पहनाकर नमाज कराई जा रही थी। लोगों को घर से लापता हुई लड़की की मस्जिद में मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद लड़की को घरवालों को सौंपने की बजाय विरोध किया गया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मस्जिद पर जाकर हंगामा किया था। तब भी पुलिस ने लड़की को मस्जिद से बरामद किया था, जिससे लड़की को मस्जिद से निकाला गया था, उस समय लड़की भयभीत और काफी डरी -सहमी हुई थी। 

लड़की ने अपने परिजनों और पुलिस वालों को बताया कि मस्जिद में उसे कहा गया कि हिंदू धर्म में कुछ भी नहीं है। मुझे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और नमाज पढ़नी सिखाई गई। लड़की ने छेड़छाड़ और मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने मौलवी सहित दो लोगों को मस्जिद से मौके के हिरासत में लिया था। उसके पश्चात एक किशोर को अभिरक्षा में लेकर उसे बाल सुधार घर भेजा था। आज 2 और आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनमें 57 वर्षीय शमशुद्दीन पुत्र लत्थानखां और 35 वर्षीय हाकम पुत्र मम्मन खान की पहचान हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है। 

 नाबालिक लड़कियों के धर्मांतरण को लेकर के टीकरी ब्राह्मण गांव में अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को शिकायत एक करके मस्जिद में भारी मात्रा में हथियार जमा करके रखे होने की शिकायत दी गई है। इसके बाद मस्जिद की छत से ईंट रोड़े और पत्थरों को हटाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!