Palwal: किसान सम्मान समारोह में पहुंचे गौरव गौतम, कहा- पिछली सरकारों में किसानों के साथ किया भेदभाव

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Feb, 2025 05:57 PM

palwal news gaurav gautam reached the kisan samman ceremony

कृषि विज्ञान केंद्र मिंडकोला में आज जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पिछली सरकारों में किसानों के साथ भेदभाव किया जाता था, लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा किसानों के खातों में डीबीटी...

पलवल (दिनेश कुमार) : कृषि विज्ञान केंद्र मिंडकोला में आज जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री गौरव गौतम, राज्य सभा की सदस्य रेखा शर्मा, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ भी मौजूद थे। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान समारोह को बिहार के भागलपुर से राष्ट्रीय स्तर पर संबोधित किया। राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन प्रसारण किया गया।
 
युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा गांव, गरीब, किसान और पिछड़ा वर्ग को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि यदि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जाती है, उसका केंद्र बिंदु किसान और मध्यम वर्ग होता है। प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की किस्त सीधे किसानों के खाते में डालने का कार्य किया है।

पिछली सरकारों में किसानों के साथ भेदभाव कियाः गौरव गौतम

गौरव गौतम ने कहा कि पिछली सरकारों में किसानों के साथ भेदभाव किया जाता था, लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से यह राशि भेजी जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के बारे में जागरूक किया गया है। भाजपा सरकार द्वारा गांवों को समृद्ध किया जा रहा है। युवाओं को सक्षम बनाया जा रहा है।

किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करनी चाहिए: रेखा शर्मा

राज्य सभा की सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं बनाई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों का बीमा कराया जाता है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से भूमि के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करनी चाहिए।

किसान सम्मान निधि योजना का किसानों को मिला लाभ: जिला अध्यक्ष 

जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को सम्मान देते हुए किसान सम्मान निधि योजना चलाई है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसान अपनी फसलों की बुवाई के लिए बीज, खाद और कीटनाशक दवाइयां खरीद सकते है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!