चाचा की प्रताडऩा से तंग होकर यतीम किशोरी ट्रेन में हिसार पहुंची, 2 अनजान युवकों ने किया रेप

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2022 12:06 PM

orphan teenager raped by 2 unknown youths

दिल्ली से चाचा की प्रताडऩा से तंग होकर घर से निकली 15 साल की लड़की ट्रेन में बैठकर ह ते पहले रात को यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में मिले दो अनजान युवक उसे यहां एक होटल में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म कर उसे छोड़कर चले

हिसार : दिल्ली से चाचा की प्रताडऩा से तंग होकर घर से निकली 15 साल की लड़की ट्रेन में बैठकर ह ते पहले रात को यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में मिले दो अनजान युवक उसे यहां एक होटल में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म कर उसे छोड़कर चले गए। महिला थाना पुलिस ने दो अनजान युवकों के खिलाफ गैंगरेप और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर रोहतक ट्रांसफर कर दी है।

किशोरी ने पुलिस को बयान देकर कहा कि मेरे मां-बाप का निधन हो चुका है और मैं दिल्ली में चाचा के पास रहती हूं। चाचा मुझे ठीक से नहीं रखते और मारपीट करते हैं। मैं तंग होकर 5-6 दिन पहले घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन में बैठ गई। सफर में मुझे दो अनजान लड़के मिले। वे बातचीत होने पर बोले कि अकेली कहां जाओगी। हमारे साथ चलना। 

पीड़िता ने बताया कि मैं यहां रेलवे स्टेशन पर उतरी तो बहुत अंधेरा था। वे दोनों लड़के भी उतर लिये। वे मुझे एक होटल में ले गए और उन दोनों ने बारी-बारी मेरे साथ गलत काम किया। फिर वे मुझे &00 रुपए देकर चले गए। मैं उस नकदी से बेचने के लिए खिलौने खरीदकर लाई। मैं रोहतक रेलवे स्टेशन पर खिलौने बेच रही थी। मुझे वहां एक आंटी मिली। उनके पूछने पर मैंने सारी बातें बताई। तब उन्होंने पुलिस बुला ली। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!