दो नाबालिग से कुकर्म के मामले में एक गिरफ्तार, एक ही मकान में किराएदार हैं आरोपी और पीड़ित

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 09 Jul, 2024 05:20 PM

one arrested in case of raping two minors haryana

हरियाणा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हालांकि प्रशासन भी पूरी ताकत से इन आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं अब यमुनानगर में दो नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में नाबालिग के साथ कुकर्म के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। हालांकि प्रशासन भी पूरी ताकत से इन आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं अब यमुनानगर में दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस थाना अर्जुन नगर चौकी प्रभारी संदीप ने बताया कि इसी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके 7 और 9 वर्ष के दो बच्चों के साथ इस प्रांगण में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने को कुकर्म किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया। दोनों बच्चों का मेडिकल करवाया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। 

एक ही मकान में किराएदार

चौंकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ित और आरोपी एक ही मकान में ऊपर और नीचे किराएदार हैं। घटना के समय पीड़ितों के माता-पिता काम पर गए हुए थे। पीछे से युवक ने दोनों बच्चों को बहला फुसलाकर दोनों के साथ दुष्कर्म किया।

अर्जुन नगर चौकी प्रभारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वो अगर काम पर जाते हैं तो बच्चों को किसी के सुपुर्द कर के जाएं, ताकि इस तरह की घटनाएं न हो। उन्होंने बताया कि मामला काफी गंभीर था इसमें शिकायत मिलते ही मामला दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!