Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Jun, 2025 08:54 PM

ब्राह्मण को प्लॉट दान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने मामले में सेक्टर-9 थाना की पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को देवीलाल कॉलोनी से पकड़ा है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): ब्राह्मण को प्लॉट दान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने मामले में सेक्टर-9 थाना की पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को देवीलाल कॉलोनी से पकड़ा है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
आरोपी की पहचान देवीलाल कॉलोनी निवासी विकास दुरेजा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि धोखाधड़ी की योजना आरोपी विकास दुरेजा ने सुधीर के साथ मिलकर बनाई गई थी और सुधीर को अपना रिश्तेदार बताया था। सुधीर ने शिकायतकर्ता के साथ दान में प्लॉट दिलाने के नाम से धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था।
बता दें कि देवीलाल नगर निवासी जितेंद्र शर्मा ने सेक्टर-9 थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला विकास दुरेजा प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करता है। उसने जितेंद्र को बताया कि उसके चाचा दिल्ली में बड़े अधिकारी हैं और वे किसी ब्राह्मण को जमीन दान में देना चाहते हैं। विकास दुरेजा ने अपने जानकार सुधीर के साथ मिलकर जितेंद्र शर्मा से 564292 रुपए ले लिए थे। बाद में आरोपियों ने प्लाट देने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि इस मामले में अभी मुख्य आरोपी फरार है।