शराब के ठेकेदार की मौत का मामला, बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित...DSP बोले- जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2025 06:27 PM

liquor contractor shot dead in jind

हरियाणा के जींद में एक शराब के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना जींद के गांव खरक रामजी  की है। शुक्रवार देर शाम खरकरामजी निवासी वीरेंद्र शराब के ठेके पर बैठा था

जींद(अमनदीप पिलािनिया): हरियाणा के जींद में एक शराब के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना जींद के गांव खरक रामजी  की है। शुक्रवार देर शाम खरकरामजी निवासी वीरेंद्र शराब के ठेके पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने आते ही वीरेंद्र उर्फ बिंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बिंद्र को पेट, सीने पर चार-पांच गोलियां लगी है। उसको तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी पूजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने18 घंटे बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने आठ लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की हैं, जोहर जगह छापेमारी कर रही हैं। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!