कंपनी मालिक बताकर अकाउंटेंट से ठगी करने के मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 19 Jun, 2025 08:07 PM

12 accused arrested for duping accountant by pretending

साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस ने कंपनी मालिक बताकर अकाउंटेंट से ठगी करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी ने इस केस में ठगों को अकाउंट मुहैया कराया था। पुलिस इस केस में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गुड़गांव (ब्यूरो): साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस ने कंपनी मालिक बताकर अकाउंटेंट से ठगी करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी ने इस केस में ठगों को अकाउंट मुहैया कराया था। पुलिस इस केस में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 


दरअसल, साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि बीती  19 मई को उसके पास कंपनी मालिक के नाम से व्हाट्सएप पर मैसेज आया और 19 मई से 27 मई तक कम्पनी अकाउंट से विभिन्न बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

 

मामले में एसीपी साइबर क्राइम विकास कौशिक की अगुवाई में साइबर क्राइम साउथ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम ने एक आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान  राज कुमार निवासी इंद्रपार्क एक्सटेंशन, दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई। एसीपी विकास कौशिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि इस केस में ठगी गई राशि में से सात लाख  रुपए आरोपी राजकुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी राज कुमार (खाताधारक) ने अपना बैंक खाता अपने किसी अन्य व्यक्ति को 25 हजार रुपए में बेचा था।
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!