Edited By Manisha rana, Updated: 16 Feb, 2026 03:50 PM

44,212 वर्ग किलोमीटर में फैले हरियाणा में तेजी से रेलवे नैटवर्क का विस्तार हो रहा है, विशेषकर मैट्रो का। खास बात यह है कि चंडीगढ़ से मोहाली व पंचकूला में मैट्रो रेल लाइन बिछाई जानी है। कुल 37.5 किलोमीटर में से 6 किलोमीटर लाइन हरियाणा में बिछाई जाएगी।
डेस्क : 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैले हरियाणा में तेजी से रेलवे नैटवर्क का विस्तार हो रहा है, विशेषकर मैट्रो का। खास बात यह है कि चंडीगढ़ से मोहाली व पंचकूला में मैट्रो रेल लाइन बिछाई जानी है। कुल 37.5 किलोमीटर में से 6 किलोमीटर लाइन हरियाणा में बिछाई जाएगी। इस परियोजना पर कुल 13,909 करोड़ रुपए खर्च होंगे जिसमें हरियाणा सरकार करीब 1800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। अभी एक दिन पहले ही अम्बाला से दिल्ली रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से 2026-27 के लिए रेलवे बजट के तहत हरियाणा को ढांचागत सुधार के लिए 3566 करोड़ रुपए का आबंटन किया गया है, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 150 करोड़ रुपए अधिक है। ऐसे में लंबित परियोजनाओं को पूरा किया जा सकेगा। पिछले वर्ष 2025-26 में हरियाणा के लिए 3416 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया था। हरियाणा में मौजूदा समय में 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें 34 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है और कुछ नई रेल लाइन भी बिछाई जा रही हैं। हरियाणा में सभी रेल खंड बिजली संचालित हो गए हैं, वहीं यू.पी. से पंजाब तक बिछाया डैडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर काफी अहम कड़ी बन गया है।
ऐसे ही हरियाणा के पानीपत में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर भी काम हो रहा है। ट्रेन की पूरी टेस्टिंग हो रही है और जल्द इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। इसी तरह पलवल-पृथला, रेवाड़ी-खाटूवास, खाटूवास-नारनौल, मनहेड़-बवानीखेड़ा रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है। बल्लभगढ़ से पलवल तक भी मैट्रो का विस्तार किया जाना है। केंद्र सरकार दिल्ली मैट्रो के द्वितीय चरण परियोजना के 26.463 किलोमीटर लंबे रिठाला नरेला नाथूपुर (कुंडली) कॉरिडोर को मंजूरी दे चुकी है। यह कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी एवं हरियाणा के बीच कनैक्टिविटी को और बढ़ाएगा। इस कॉरिडोर को 2029 तक पूरा किया जाना है।
सराय काले खां से करनाल तक बनेगा ग्रीनफील्ड
इसी तरह से दिल्ली-पानीपत करनाल नमो भारत परियोजना का क्रियान्वयन आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम द्वारा किया जा रहा है। यह दिल्ली में सराय काले खां और हरियाणा में करनाल के बीच लगभग 136.30 किलोमीटर तक फैली एक ग्रीनफील्ड पहल है। इस गलियारे को 90 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है. जो परिवहन के मौजूदा साधनों की तुलना में काफी तेज पारगमन विकल्प प्रदान करेगा। इस परियोजना से यात्रा का समय मौजूदा 3.5-4 घंटे से घटकर लगभग 90 मिनट रह जाने की उम्मीद है जिससे दिल्ली और हरियाणा के प्रमुख केंद्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा। इसके अलावा यह परियोजना प्रमुख रेलवे, मेट्रो, बस और हवाई अड्डे के नेटवर्क से जड़कर परिवहन के कई साधनों को एकीकत करेगी जिससे लोगों को निबंध कनेक्टिविटी मिलेगी।
मनोहर लाल की ड्रीम परियोजना है अम्बाला-दिल्ली रेलवे लाइन
उल्लेखनीय है कि अभी 1-2 दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंचाला-दिल्ली रेलवे लाइन को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना को केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर की ड्रीम परियोजनाओं में से एक माना जाता है। करीब 193.6 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 5983 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इस परियोजना के पूरा होने से पंजाब व हरियाणा के एक दर्जन शहरों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। इस रेलवे लाइन के अंतर्गत कुल 32 रेलवे स्टेशन होंगे। करीब 80 हैक्टेयर जमीन एक्वायर की जाएगी। यातायात सुविधाओं को बनाने की दिशा में अंबाला-दिल्ली रेलवे लाइन ऐतिहासिक कदमः नायब सैनी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केंद्रीय कैचिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अम्बाला से दिल्ली रेलवे लाइन को मंजूरी दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है। इस सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि केंद्रीय कैबिनेट बैठक में हरियाणा को ऐतिहासिक रेल परियोजना सहित अनेक महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। दिल्ली-अम्बाला तृतीय एवं चतुर्थ रेल लाइन को स्वीकृति मिलना प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती देने, औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने और यातायात सुविधाओं को आधुनिक एवं सुगम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी, विकासोन्मुख और जनहितैषी नेतृत्व में हरियाणा ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)