Edited By Manisha rana, Updated: 13 Feb, 2026 02:48 PM

हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। होली त्यौहार के खास मौके पर रेलवे ने रेवाड़ी को विशेष ट्रेन का तोहफा दिया है।
हरियाणा डेस्क: हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। होली त्यौहार के खास मौके पर रेलवे ने रेवाड़ी को विशेष ट्रेन का तोहफा दिया है। यह स्पेशल ट्रेन 3-24 मार्च तक गोमतीनगर से खातीपुर (जयपुर) के बीच दौड़ेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी सहित हरियाणा के कई अन्य स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
जानें क्या रहेगा शेड्यूल
यह स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार को रात 11.55 बजे गोमतीनगर से रवाना होकर बुधवार शाम साढ़े 5 बजे खातीपुर स्टेशन पर आगमन करेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को शाम 06.50 बजे खातीपुर स्टेशन से रवाना होकर वीरवार की सुबह 11.45 बजे गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बादशाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर और बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में यात्रियों को 1 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, चार जनरल कोच और एक गार्ड सहित कुल 20 डिब्बों की सुविधा मिलेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)