रेवाड़ी में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित दो गिरफ्तार; 50 हजार रुपये लेते हुए पुलिस ने पकड़े

Edited By Harman, Updated: 04 Nov, 2026 06:17 PM

gang that extorted money by threatening to frame victims in false rape cases bus

दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने एक युवती सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने एक युवती सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों को 50 हजार रुपये की रंगदारी लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से रंगदारी की राशि भी बरामद की गई है। 

पुलिस के अनुसार, सोनीपत जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके चचेरे भाई की वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से रेवाड़ी के सेक्टर-4 निवासी एक युवती से पहचान हुई थी। आरोप है कि युवती ने उसके चचेरे भाई से नजदीकियां बढ़ाने के बाद अलग-अलग माध्यमों से पैसों की मांग शुरू कर दी। पैसे देने से इनकार करने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। शिकायत के मुताबिक, मामला रफा-दफा करने की एवज में 5 लाख रुपये मांगे जा रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने 2 नवंबर को कार्रवाई की योजना बनाई। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं बीडीपीओ बावल शुभम की मौजूदगी में पुलिस टीम गठित की गई।

 शिकायतकर्ता ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने 50 हजार रुपये की नकदी पेश की, जिनके सीरियल नंबर पहले ही नोट कर हस्ताक्षरित कर दिए गए थे। पुलिस के अनुसार, जैसे ही आरोपियों ने नकदी स्वीकार की, टीम ने सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे युवती और उसके साथी को पकड़ लिया। दूसरे आरोपी की पहचान विशाल सोनी निवासी मोहल्ला चौधरीवाड़ा, बड़ा गोल चक्कर, रेवाड़ी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद किए गए। बरामद नोटों के सीरियल नंबर ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा पहले दर्ज किए गए नंबरों से मेल खाते पाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता के चचेरे भाई के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले भी कई शिकायतें दिए जाने की जानकारी सामने आई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी दीपिका अग्रवाल ने कहा कि गंभीर आपराधिक मामलों में झूठा फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि इस प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!