Transfer of Judges: हरियाणा में इन 10 जिलों के जजों के तबादले, अधिसूचना जारी

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Feb, 2026 10:32 AM

judges of these 10 districts in haryana transferred

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर हरियाणा के 10 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर हरियाणा के 10 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए हैं। झज्जर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया को रोहतक, अंबाला से कंचन माही को कैथल, करनाल से डॉ. गगनदीप कौर, झज्जर से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव को पदोन्नति के बाद झज्जर में ही तैनात किया है।

इसके अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हिसार डॉ. दयानंद भारद्वाज को जगाधरी, वीरेंद्र मलिक को गुरुग्राम से अंबाला, चंडीगढ़ से संजय संधीर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचकूला नियुक्त किया है। साथ ही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नताशा शर्मा को हिसार, शिफा करन सिंह को जींद और सविता कुमारी को करनाल में तैनात किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!