सैटिंग के चक्कर में फंसा ‘मध्यस्थ’, शिकायतकर्ता ने धुनाई कर उतारी दलाली की गर्मी

Edited By Isha, Updated: 15 Feb, 2026 07:50 PM

the  mediator  got caught in a setup the complainant beat him up

दूसरों के काम में टांग अड़ाने की आदत एक स्वयंभू ‘सैटिंग विशेषज्ञ’ को इस बार काफी महंगी पड़ गई। हर मसले में अपनी पहुंच और जुगाड़ का दम भरने वाले इस व्यक्ति को तब भारी झटका लगा, जब उसकी दोहरी

गुहला/चीका(कपिल): दूसरों के काम में टांग अड़ाने की आदत एक स्वयंभू ‘सैटिंग विशेषज्ञ’ को इस बार काफी महंगी पड़ गई। हर मसले में अपनी पहुंच और जुगाड़ का दम भरने वाले इस व्यक्ति को तब भारी झटका लगा, जब उसकी दोहरी भूमिका एक शिकायतकर्ता के समक्ष उजागर हो गई और मौके पर ही सैटिंगबाज की जमकर धुनाई भी हो गई।

बताया जा रहा है कि हाल ही मेें एक व्यक्ति ने किसी गंभीर मामले में पूरी तरह जायज शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही थी। तभी शहर के चर्चित इस सैटिंगबाज ने एंट्री मारते हुए भरोसा दिलाया दूसरी पार्टी को भरोसा दिलाया कि "चिंता मत करो, सब मैनेज हो जाएगा।" नतीजा यह रहा कि कार्रवाई कुछ समय के लिए रुक भी गई। लेकिन मामला तब पलट गया जब शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि उक्त सैटिंगबाज तो दोनों पक्षों से संपर्क साधे हुए हैं और दोनों तरफ अपने फायदे का गणित बिठा रहा हैं। 

यानी उधर भी भरोसा, इधर भी आश्वासन-और बीच में उसकी अपनी सेटिंग का खेल। जैसे ही शिकायतकर्ता को पूरी हकीकत का पता चला, उसने आव देखा न ताव और सैटिंगबाज की जमकर धुनाई कर डाली। मौके पर मौजूद समझदार लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया और आपसी समझौता भी करा दिया। फिलहाल यह घटनाक्रम शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि जिस सैटिंग के दम पर खेल रचा गया था, वही अंत में किसी काम न आई। न उधर से कुछ हासिल हुआ, न इधर से-और कथित सैटिंगबाज को धुनाई के बाद भी केवल खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि संबंधित व्यक्ति अक्सर बड़े अधिकारियों से सीधे संपर्क का दावा करता है। वह आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारियों के नंबर दिखाकर लोगों पर प्रभाव जमाने की कोशिश करता है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अधिकारी उसे कोई खास महत्व नहीं देते। शहरवासियों ने आम लोगों को सचेत किया है कि ऐसे कथित ‘सैटिंग विशेषज्ञों’ से सावधान रहें, ताकि कोई उनकी मेहनत की कमाई या भरोसे का गलत फायदा न उठा सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!