चाइनीज ठगों को स्पोर्ट देने के लिए गुड़गांव में पति के साथ चला रही थी अवैध कॉल सेंटर, गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Feb, 2026 04:24 PM

notheast resident arrested in case of cyber fraud with china residents

चाइनीज ठगों को स्पोर्ट देने के लिए गुड़गांव में सक्रिय नागालैंड निवासी महिला को पुलिस ने गृह मंत्रालय कीटीम के साथ मिलकर काबू किया है। महिला अपने पति के साथ लोगों को ठगने में चाइना मूल के ठगों को स्पोर्ट कर रही थी।

गुड़गांव,(ब्यूरो): चाइनीज ठगों को स्पोर्ट देने के लिए गुड़गांव में सक्रिय नागालैंड निवासी महिला को पुलिस ने गृह मंत्रालय कीटीम के साथ मिलकर काबू किया है। महिला अपने पति के साथ लोगों को ठगने में चाइना मूल के ठगों को स्पोर्ट कर रही थी। महिला की पहचान  Kung Panmae (उम्र-30 वर्ष) निवासी दीमापुर (नागालैंड) वर्तमान निवासी सेक्टर-28, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, टीम ने सूचना के आधार पर सेक्टर-28 के एक बिल्डिंग में रेड की थी। यहां एक बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर एक किराए के मकान में 3 मोबाईल फोन चालू हालत में मिले जो तीनों मोबाईल फोन अपने आप चल रहे थे। उन मोबाइल फोन से अपने आप अलग-अलग भारतीय नंबरों पर कॉल जाती हुई मिली। मोबाईल फोन एक नंबर से फोन कटने के बाद दूसरे नंबर पर फोन अपने आप कॉल कर रहे थे। उन मोबाईल फोन्स की स्क्रीन पर VDMS Apk App दिखाई दे रही थी।

 

पुलिस ने जब काबू की गई महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह अपने पति के साथ मिलकर चाईना मूल के साइबर ठगों के लिए इस किराए के मकान पर वर्चुअल सिम बॉक्स सेटअप लगवाकर उसे wifi से नेटवर्क एक्सेस देती है। उसका काम इन मोबाइल को लगातार चार्ज रखना और नेटवर्क connect रखना है। इस virtual सिम बॉक्स के माध्यम से चाइना के साइबर ठग विदेश में बैठकर यहां भारतीय लोगों के साथ डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और इन्वेस्टमेंट आदि प्रकार की साइबर ठगी करने के लिए कॉल करते हैं और उनके साथ ठगी करते है, इस काम के बदले इसके पति को कमीशन मिलता है।   

 

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 7 मोबाइल (3 स्मार्ट मोबाइल फोन, 1 कीपैड फोन, 3 टूटे हुए फोन), 1 वाईफाई मॉडम, 3 सिम कार्डस व 1 टूटा हुआ लैपटॉप बरामद किया है। महिला से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक, साइबर थाना ईस्ट पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मिलकर सेक्टर-28 में साइबर ठगी के लिए virtual सिम बॉक्स लगाया हुआ है और समानांतर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित कर रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय VOIP कॉल को लोकल वॉइस कॉल में परिवर्तित करके साइबर अपराधियों द्वारा विदेश में बैठकर भारतीय लोगों के साथ कॉल करके उनके साथ डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और इनवेस्टमेंट की ठगी की जा रही है। सिम बॉक्स अत्याधुनिक Sophisticated Setup है, जिसका विदेशों में स्थित आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी समूह अपने स्थानीय कैडर, स्लीपर सेल, समर्थकों से संपर्क करने के लिए और साइबर ठगी के लिए VOIP कॉल रूटिंग का उपयोग करते हैं। अवैध VOIP कॉल रूटिंग देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हानिकारक है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!