गुड़गांव में खुलेंगे 6 नए थाने, सी-लेवल कमेटी की बैठक में पुलिस कमिश्नर ने लिए निर्णय

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Feb, 2026 05:44 PM

six new police station will open soon in gurgaon

गुड़गांव में अब 6 नए थाने खोले जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। इन थानों में 2 साइबर थाने भी शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने पुलिस लाइन में सी लेवल कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में अब 6 नए थाने खोले जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। इन थानों में 2 साइबर थाने भी शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने पुलिस लाइन में सी लेवल कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सभी पुलिस जोन के डीसीपी सहित पुलिस के संबंधित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। ​यह मीटिंग शहर की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने और पुलिस कर्मियों व उनके परिवारों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ​बढ़ते शहरीकरण और अपराध की बदलती प्रकृति को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने गुड़गांव में 2 नए साइबर थानों सहित गुड़गांव में कुल 6 नए थाने स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उच्च अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ पत्राचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अतिशीघ्र इन थानों के लिए भूमि और अन्य संसाधन आवंटित कराए जा सकें।

 

​पुलिस लाइन गुड़गांव में रहने वाले बुजुर्गों की सुविधा के लिए पुलिस लाइन में एक हवादार हॉल तैयार किया गया है। इसमें कोटा स्टोन का फर्श, टिन शेड और स्टोर रूम की सुविधा दी गई है। ​हॉल में पर्याप्त बिजली, पंखे, ट्यूबलाइट और सुरक्षा हेतु लोहे की जाली व पाइप लगाए गए हैं। सौंदर्यीकरण के लिए अशोक के पौधे भी लगाए गए हैं। इस विश्राम-गृह का कार्य अंतिम चरण में है। पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि अगले 10 दिनों के भीतर कोटा स्टोन की घिसाई और फ्लेक्स बोर्ड (Flax Board) लगाने जैसे शेष कार्यों को पूर्ण करके बुजुर्गों के लिए समर्पित किया जाए।

 

उन्होंने बताया कि ​पुलिस लाइन परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु परेड ग्राउंड के पास स्थित एडमिन ब्लॉक की बिल्डिंग के पीछे महिला व पुरुष कर्मियों के लिए नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। श्रीमान पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि परेड ग्राउंड के आस-पास के अन्य चिन्हित क्षेत्रों में भी (जहां आवश्यकता है) वहां आगामी 1 माह के भीतर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण सुनिश्चित करके रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

 

​मीटिंग में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दिए गए सामूहिक सुझावों पर चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता है। इन सभी विकास कार्यों की निगरानी स्वयं उच्च अधिकारियों द्वारा की जा जाएगी और सभी कल्याणकारी कार्य व सुविधाओं के कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने इस मीटिंग के अंत में सभी अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने और रिपोर्ट भेजने के कड़े निर्देश दिए। इन कदमों से न केवल गुरुग्राम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि पुलिस लाइन में रह रहे परिवारों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!