यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में देर रात हुआ जोरदार धमाका, 50 से 60 फीट लंबा पिलर गिरा नीचे

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Feb, 2026 11:53 AM

massive explosion occurred late last night at civil hospital in yamunanagar

यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में देर रात करीब 1:00 बजे एडमिन ब्लॉक में धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के नागरिक अस्पताल में देर रात करीब 1:00 बजे एडमिन ब्लॉक में धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। एडमिन ब्लॉक में जो ब्लास्ट हुआ उसके चलते छत से एक 50 से 60 फीट लंबा पिलर भी नीचे गिर गया, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की एक गाड़ी को भी भारी नुकसान हुआ तो वहीं इस ब्लास्ट के चलते एडमिन ब्लॉक की कई जगह से सीलिंग टूट गई और कई जगह से दीवारों को भी नुकसान हुआ। यहां तक की इस धमाके की आवाज से ट्रॉमा सेंटर के शीशे भी चकनाचूर हो गए। 

PunjabKesari

सूचना मिलते ही सिविल सर्जन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहीं इस मामले की जैसे ही पुलिस को सूचना लगी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि शुरुआत में यह ब्लास्ट छत पर लगे सोलर गीजर में होना बताया जा रहा है, लेकिन उसमें इतना बड़ा ब्लास्ट कैसे हो गया, इसकी अब जांच की जा रही है। धमाके की आवाज सुनकर अस्पताल में लोग भी दहशत में आ गए थे क्योंकि जिस प्रकार धमाका हुआ उससे जाहिर सी बात थी कि लोगों में दहशत होना लाजमी था। फिलहाल पुलिस भी रात को मौके पर पहुंच गई थी और अब सुबह होने पर इस पूरे मामले की जांच गहनता से की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!