Breaking: भिवानी कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग, मचा हड़कंप...पुलिस ने 2 दर्जन युवाओं को किया राउंडअप

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Feb, 2026 02:14 PM

firing in bhiwani court premises

भिवानी कोर्ट परिसर में आज सुबह लगभग साढ़े 11 बजे फायरिंग हुई, जिसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ।

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी कोर्ट परिसर में आज सुबह लगभग साढ़े 11 बजे फायरिंग हुई, जिसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ। फायर करने वाले युवकों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। पुलिस इस सारे मामले में अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की पकड़ में लगी हुई है। इस घटनाक्रम में फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी।

भिवानी बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर ने बताया कि उन्हें जब वे अपने कार्यालय में बैठे थे तो उन्हे गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद वे बाहर निकले। कोर्ट परिसर के तहसीलदार वाली बैक साईड जहां टाईपिस्ट बैठते है, उस एरिया में यह गोली चली है। लगभग चार माह पहले भी कोर्ट परिसर में गोली चली थी। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया था तथा कोर्ट में 15 कमांडों तैनात कर लिए गए। आज की गोलीबारी के बाद इन 15 कमांडो ने तत्परता दिखाई तथा प्रारंभिक सूचना पर किसी व्यक्ति को राऊंड किए जाने की कोई सूचना नहीं है।

घटना के समय वहां मौजूद महेंद्र यादव ने बताया कि वे यहां जब बैठे थे तो उन्हे गोली की आवाज के बाद युवक भागते हुए दिखाई दिए। उनकी उम्र भी कम थी, जिसके बाद उन्होंने देखा कि पुलिस वहां घटना के 10 सैंकंड बाद ही अपराधियों का पीछा कर रही थी, जिसके बाद ये बदमाश कोर्ट परिसर से भाग वाटिका रेस्टोरेंट क्षेत्र में भाग गए। जहां पुलिस ने दबिश कर वहां मौजूद 20 से 25 युवकों को पकड़ लिया। जिनमें से संभावित गोलीकांड में शामिल युवक भी हो सकता है, जिसकी जांच हो रही है। गौरतलब है कि कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों में चर्चा है कि यह दो बदमाशों के गुटों का आपसी झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े के पीछे इन बदमाशों का जमीन के लेन-देन को लेकर विवाद संभावित है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!