बहन के प्रेमी की हत्या कर शव नाले में फेंका, आरोपी ने थाने में दर्ज कराई मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Feb, 2026 06:20 PM

man murder his sister boyfriend and body disposed off

बहन के प्रेमी से रंजिश रखते हुए 27 वर्षीय युवत की हत्या कर शव नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपने परिवार के साथ थाने जाकर मृतक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बहन के प्रेमी से रंजिश रखते हुए 27 वर्षीय युवत की हत्या कर शव नाले में फेंकने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपने परिवार के साथ थाने जाकर मृतक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान जीशान के रूप में हुई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

मामले में पुलिस ने जानकारी एकत्र करते हुए 2 फरवरी को जीशान से पूछताछ की तो जीशान ने बताया कि इसने (जीशान) ही मृतक सुहेब की इलेक्ट्रिक वायर से गला दबाकर हत्या कर दी। अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके शव को एक कम्बल पर डालकर प्रकाश पुरी चौक के गंदे नाले में फेंक दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताए गए स्थान (प्रकाशपुरी चौक गंदा नाला) पर पहुंची व MCG की सहायता से पुलिस टीम द्वारा शव को गंदे नाले से बरामद किया। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की एफ.एस.एल., डॉग स्क्वार्ड व सीन-ऑफ-क्राईम की टीमों को बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण करवाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी गुड़गांव भिजवाया गया तथा केस में हत्या से सम्बन्धित धाराएं ईजाद (जोड़ी) की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जीशान (उम्र-27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। 

 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गुड़गांव में अर्बन कट सलून में बाल काटने का काम करता है। मृतक (सुहेब) का इसकी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग था, जिसकी रंजिश रखते हुए इसने सुहेब (मृतक) को गुड़गांव काम करने के बहाने बुलाया तो सुहेब 23 जनवरी को इसके पास किराए के कमरे जय विहार में आ गया। इसने 24 जनवरी की रात को सुहेब (मृतक) को शराब पिलाई व मृतक का इलेक्ट्रिक वायर से गला दबाकर हत्या कर दी तथा 26 जनवरी को मृतक के शव को कंबल में लपेटकर अपने अन्य साथियों की सहायता से शव को प्रकाश पुरी चौक के गंदे नाले में डाल दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

आपको बता दें कि 1 फरवरी को आनंद गार्डन चौकी पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि 23 जनवरी को उनका बेटा सुहेब (उम्र-27 वर्ष) निवासी गांव चुचेला कलां, जिला अमरोहा (उत्तर-प्रदेश) गांव के लड़के जिशान (जय विहार, गुरुग्राम में बाल काटने का काम करता है) के पास काम के लिए आया था और घरवालों से बात भी की थी। 25 जनवरी को इसकी इसके लड़के से बात नहीं हुई तो इसने जीशान से बात की तो जीशान ने इसको बताया कि सुहेब मुस्तफाबाद दिल्ली में काम करने की कहकर गया था व वापिस नहीं लौटा है। इन्होंने अपने लड़के की काफी तलाश की जो कहीं नहीं मिला तो इन्होंने व जीशान ने थाने में शिकायत दी। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!