केरल से पार्षद पहुंचे गुड़गांव, MCG की कार्यप्रणाली की ली जानकारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Feb, 2026 03:37 PM

councillor from kerala reaches gurgaon learns about mcg s functioning

भाजपा के “विकसित केरलम” अभियान के अंतर्गत केरल से पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम का दौरा किया। नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया गया।

गुड़गांव,(ब्यूरो): भाजपा के “विकसित केरलम” अभियान के अंतर्गत केरल से पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम का दौरा किया। नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा शहर की कार्यप्रणाली, चल रहे विकास कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी गई।अधिकारियों ने गुरुग्राम को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित शहर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपनाए गए नवाचारों से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कार्यप्रणाली और स्मार्ट पहल की गईं प्रस्तुत

नगर निगम अधिकारियों ने स्वच्छता प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट निपटान, सीवर और जल प्रबंधन, सड़क अवसंरचना, हरित क्षेत्र विकास तथा डिजिटल सेवाओं से जुड़ी पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि शहर में घर-घर कचरा संग्रहण, मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग, लैंडफिल प्रबंधन, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट निपटान, वर्षा जल संचयन और जलभराव नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही एकीकृत ऐप और डैशबोर्ड के माध्यम से नगर सेवाओं की निगरानी और शिकायत निवारण को भी सुदृढ़ किया गया है। 

 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य

केरल से आए प्रतिनिधिमंडल में रघुनाथ सी. मेनन, पी. कृष्णप्रसाद, वी.ए. सुरेश कुमार, अजय कुमार, उल्लासन पी., राजलक्ष्मी पी., संध्या रानी तथा केपी बिंदु शामिल थे। इन सदस्यों ने गुरुग्राम में किए जा रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में विशेष रुचि दिखाई तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

भाजपा नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा हरियाणा संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र पुनिया, मेयर राजरानी मल्होत्रा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया, भाजपा नेता तिलकराज मल्होत्रा एवं हरविंद कोहली सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से निगमायुक्त प्रदीप दहिया, अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी, चीफ इंजीनियर विजय ढाका तथा शहर के पार्षदगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

अनुभवों के आदान-प्रदान पर जोर

बैठक के दौरान दोनों राज्यों के बीच शहरी विकास के सफल मॉडलों, प्रशासनिक नवाचारों और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम के विकास मॉडल की सराहना करते हुए इसे अन्य शहरों के लिए भी उपयोगी बताया। अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के संवाद और अध्ययन दौरे देश के विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सीखने के अवसर प्रदान करेंगे, जिससे शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!