तेज रफ़्तार वाहन ने कंपनी कर्मी को कुचला, मौत

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 11 Feb, 2026 07:57 PM

a company employee was crushed to death by a speeding vehicle

बिलासपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे एक कंपनी कर्मी को कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बिलासपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे एक कंपनी कर्मी को कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी शिकायत में योगेश जाट निवासी नारनौल खुर्द अलवर राजस्थान ने बताया कि वह शंकर की ढाणी बिलासपुर में किराए पर रहता है। उसके गांव का शेर सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार अलसुबह करीब 2.30 बजे पैदल चलने के लिए निकल गया। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने सूचना के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!