Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Apr, 2026 09:55 PM

नौरंगपुर स्थित ईडब्लयूएस सोसाइटी में इमारत की पांचवीं मंजिल से पैर फिसलकर गिरने पर अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): नौरंगपुर स्थित ईडब्लयूएस सोसाइटी में इमारत की पांचवीं मंजिल से पैर फिसलकर गिरने पर अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी अनुसार मनोज सैनी (48) परिवार के साथ नौरंगपुर स्थित मानसून ब्रिज ईडब्ल्यूएस सोसाइटी में रहता था। वह सेक्टर-79 स्थित एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। 31 मार्च को बारिश होने के कारण इमारत की बालकनी गीली थी। पांचवीं मंजिल पर बालकनी में उसका पैर फिसला और अनियंत्रित होकर पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। परिवार वालों व सोसाइटी के अन्य लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र ने बताया कि पैर फिसलने से पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत की बात सामने आई है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।