हरियाणा में आज होगी प्री-मानसून Entry, हरियाणावालों को गर्मी से मिलेगी राहत...इन 13 जिलों में Yellow Alert

Edited By Isha, Updated: 22 Jun, 2025 08:11 AM

pre monsoon entry will happen in haryana today

हरियाणा में गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि आज से सक्रिय हो जाएगा। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि आज से सक्रिय हो जाएगा। अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहाँ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी इलाकों में भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार मानसून की रफ्तार काफी तेज है और यह तय तारीख से पहले भी हरियाणा में दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है, लेकिन इस बार जून में ही इसकी गति रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह संकेत देता है कि इस बार बारिश का मौसम समय पर और संभवतः अधिक सक्रिय रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में पूर्ण मानसून की एंट्री अब केवल एक हफ्ता दूर है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 28 जून के आसपास मानसून प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। यह खबर किसानों और आम जनता दोनों के लिए राहत भरी है, क्योंकि पिछले कुछ समय से राज्य में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी था।

मानसून की हवाएं अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से हरियाणा की तरफ आ रही हैं, इससे अच्छी बारिश की उम्मीद है। जब दोनों दिशाओं से नमी भरी हवाएं टकराती हैं तो अक्सर भारी बारिश देखने को मिलती है। यह स्थिति प्रदेश में सूखे की आशंका को कम कर सकती है और कृषि के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश की ओर से हरियाणा में मानसून के प्रवेश की संभावना अधिक है। खासकर प्रदेश के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में, जहां बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की हवाएं मिलेंगी, वहां जोरदार बारिश हो सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!