जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jun, 2025 04:02 PM

jyoti malhotra appeared through video conferencing

जासूसी के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हुई।

हिसार (विनोद सैनी) : जासूसी के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजी गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हुई। ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि इस केस में अगली सुनवाई 7 जुलाई को की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले 26 मई को 9 दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट में पेश किया था। पहले निचली अदालत में जमानत की याचिका लगाई थी।सुनवाई के दौरान पुलिस की तरफ से कहा गया था कि इस केस में जांच पड़ताल चल रही है।

PunjabKesari

7 जुलाई को होगी अगली पेशी

उन्होंने कहा कि अगली जमानत याचिका लगाने से पहले पुलिस की जांच पड़ताल का हम इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही पुलिस का कोई जवाब आएगा तो जमानत याचिका फिर लगाई जाएगी। कुमार मुकेश ने बताया कि रूटीन के तहत ज्योति मल्होत्रा की अगली पेशी सात जुलाई को होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!