Haryana: हांसी से लापता हुई 3 लड़कियां, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jun, 2025 03:19 PM

3 girls missing from hansi

हांसी शहर में तीन किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

हांसी : हांसी शहर में तीन किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। दो सगी बहनें 18 वर्षीय और 17 वर्षीय अपनी 16 वर्षीय दोहती के साथ बिना बताए घर से चली गईं। परिजनों ने उनकी तलाश की जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस तलाश में जुटी हुई लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला है। परिजनों का कहना है कि बड़ी बेटी एक साल पहले भी तीन दिन के लिए लापता हो गई थी, तब उसे वापस लाया गया था। 

बताया जा रहा है कि तीनों किशोरियों के पास फोन भी नहीं है, जिससे उनका पता भी नहीं लग रहा। फोन न होने की वजह से तीनों किशोरियों को ढूंढने में  बहुत परेशानी हो रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह देखा होगा कि पुलिस कब किशोरियों को ढूंढ कर लाती है। फिलहाल पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!