Karnal News: भानू राणा गैंग के गुर्गों का खुलासा, पूछताछ के दौरान हैंड ग्रेनेड को लेकर बताई ये बड़ी बात

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2025 04:13 PM

bhanu rana gang s henchmen exposed

करनाल में हरियाणा SFT की टीम द्वारा दो युवकों से हैंड ग्रेनेड मिलने का मामले में पकड़े गए दोनो आरोपियों का आज रिमांड खत्म हुआ। इस दौरान STF टीम ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं

करनाल:  करनाल में हरियाणा SFT की टीम द्वारा दो युवकों से हैंड ग्रेनेड मिलने का मामले में पकड़े गए दोनो आरोपियों का आज रिमांड खत्म हुआ। इस दौरान STF टीम ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए हैं। बता दें बीते दिनों करनाल इंद्री रोड पर करनाल सेक्टर13 के रहने वाले दो युवकों से हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद बम स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुँचकर हैंड ग्रेनेड को नष्ट किया था। पकड़े गए दोनो युवकों ने हैंड ग्रेनेड सप्लाई करना था लेकिन उससे पहले ही STF की टीम ने इन्हें धर दबोचा था। STF की टीम ने इन्हें कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया था। आज पकड़े गए आरोपियों का रिमांड खत्म हुआ है और उन्हें न्याय की हिरासत में भेज दिया गया है।लेकिन पूछताछ के दौरान उनसे कई खुलासे STF की टीम ने किए है1
 
STF टीम के सब इंस्पेक्टर पवन ने जानकारी देते हुए बताया 13 जून को इन आरोपियों से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था इन्हें 7 दिन की रिमांड पर लिया हुआ था। इन दोनों पकड़े गए आरोपियों का  मकसद हैंड ग्रेनेड को सप्लाई करना था। उसके बाद ये फिरौती मांगते थे और गोली चलवाते थे। ये आगे सप्लाई करते थे। इससे पहले भी इन्होंने जालंधर में एक हैंड ग्रेनेड सप्लाई किया हुआ है। पकड़े गए आरोपी भानु राणां गैंग के लिए करते थे काम ,पिछले6 महीने से भानु राणा गैंग से जुड़े थे।   पकड़े गए दोनो आरोपियों से दो पिस्टल और मैगजीन और कारतूस बरामद हुए है। अब इनके दो साथियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!