हाय रे बेवफाई! पत्नी ने दिया धोखा...पति ने वीडियो बना उठाया खौफनाक कदम

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jun, 2025 11:42 AM

young man took a horrifying step in rohtak

रोहतक जिले के डोभ गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

रोहतक : रोहतक जिले के डोभ गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने मरने से पहले वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसमें उसने पत्नी व उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए। उसने वीडियो में बताया कि वह दोनों उसे लगातार परेशान कर रहे थे। साथ ही उस पर पिता की हत्या का झूठा आरोप लगा पुश्तैनी जमीन बेचने और मुंबई में जमीन खरीदने का दबाव बना रहे थे।  वीडियो देखने के बाद उसकी छोटी बहन कुसुम ने बड़ी बहन सविता को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने मगन की तलाश शुरू की। बाद में झाड़ियों के पास मगन का शव बरामद किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक की 2019 में दिव्या से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। पहले घर वाले नहीं माने लेकिन बेटा होने के बाद मान गए। मृतक मगन को शादी के डेढ़ साल बाद पता चली कि उसकी पत्नी दिव्या की पहले भी शादी हो चुकी है।  

वीडियो में मगन ने यह भी बताया कि उसे पत्नी के प्रेमी को प्रमोशन के लिए साढ़े 3 लाख भी दे चुका है।  मगन ने बताया कि दिव्या व उसका प्रेमी दीपक मिलकर उसे पिता की हत्या करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वह इन दोनों के लिए अपने पिता की हत्या नहीं कर सकता, इसलिए खुद ही आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी दिव्या व उसका प्रेमी दीपक जिम्मेदार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!