कैथल के SBI Bank में 1 करोड़ 93 लाख रूपये का बड़ा Fraud, घबराए लोग पहुंचे बैंक...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Jun, 2025 09:16 PM

big fraud of 1 crore 93 lakh rupees in kaithal s sbi bank

कैथल में भारतीय स्टेट बैंक में बड़ा फ्रॉड सामने आया है। बैंक सर्विस मैनेजर रूपलाल ने 4 उपभोक्ताओं के खाते से करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस संबंध में एक बैंक कर्मचारी के पास कोर्ट ऑर्डर के नाम से मेल आई

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल में भारतीय स्टेट बैंक में बड़ा फ्रॉड सामने आया है। बैंक सर्विस मैनेजर रूपलाल ने 4 उपभोक्ताओं के खाते से करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस संबंध में एक बैंक कर्मचारी के पास कोर्ट ऑर्डर के नाम से मेल आई, जिसमें कर खाता धारकों के नाम और मोबाइल नंबर ओर उनके खाते से  रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। 

हैरत की बात ये रही कि इन चारों बैंक उपभोक्ताओं के खाते से लाखों रुपए निकालने की सूचना तक उन्हें नहीं दी गई। जब चारों कस्टमर के पास बैंक से लाखों रुपए की ट्रांजक्शन का मैसेज पहुंचा तो तब उन्हें पता चला कि उन सभी से इतनी बड़ी ठगी हुई है। मामले में कस्टमर तुरंत बैंक में पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की। 

PunjabKesari

केरल की प्राइवेट कंपनी में किए ट्रांसफर

तितरम निवासी जगरूप फौजी जो आर्मी से रिटायर हुआ था जिसके अकाउंट में 26 लाख रुपए से व बालू निवासी सुभाष चंद्र रिटायर पटवारी के अकाउंट में लगभग 79 लाख 23000 रुपए, कैथल निवासी डॉक्टर अनिल कुमार मित्तल के खाते से लगभग 64 लाख 32 हजार रुपए व भैणी माजरा निवासी नरेन्द्र के खाते में लगभग 23 लाख रुपए कट गए। सभी व्यक्तियों के लगभग एक करोड़ 93 लाख रुपए स्टेट बैंक मेन ब्रांच जींद रोड कैथल के सर्विस मैनेजर रूपलाल ने कलूर फूड एंटरप्राइजिज प्राइवेट लिमिटेड केरला की कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। समय 3 बजे से साढे़ 3 बजे शाम तक ये रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।

बैंक कर्मचारी से हुई गलती हुई- बैंक मैनेजर

बैंक मैनेजर संदीप कौशल ने कहा कि यह पैसा एक बैंक कर्मचारियों की गलती से ट्रांसफर हुआ है। जब हमें इस गलती का एहसास हुआ तो तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है और जल्दी ही इन सब का पैसा वापस मिल जाएगा। सिविल लाइन थाना से मौके पर पहुंचे एडिशनल एसएचओ साहिल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास सूचना आई थी। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!