माही से मुलाकात पर बोले तरुण भंडारी : सादगी, नेतृत्व और सफलता के प्रतीक हैं महेंद्र सिंह धोनी

Edited By Krishan Rana, Updated: 17 Jun, 2026 02:52 PM

on meeting mahi tarun bhandari said mahendra singh dhoni is the epitome of sim

हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार पूर्व कप्तान

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात कर उन्हें भारतीय खेल जगत की प्रेरणादायक शख्सियत बताया। भंडारी ने कहा कि “माही” केवल एक सफल क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि सादगी, विनम्रता और महान नेतृत्व क्षमता की जीवंत मिसाल हैं।

तरुण भंडारी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में की और अपनी आक्रामक शैली से जल्द ही क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया। हालांकि समय के साथ उनकी पहचान एक शांत, संयमित और रणनीतिक कप्तान के रूप में बनी, जिसके चलते उन्हें दुनिया भर में “कैप्टन कूल” के नाम से जाना गया।

भंडारी ने कहा कि धोनी की कप्तानी भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर के रूप में याद की जाती है। उनके नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2007 का आईसीसी टी-20 विश्व कप, 2011 का एकदिवसीय विश्व कप और 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। इसके अलावा भारत ने कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल कीं। धोनी आज भी दुनिया के ऐसे इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की सभी प्रमुख ट्रॉफियां अपने नाम की हैं।

उन्होंने कहा कि धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई यादगार जीत दिलाईं। वर्ष 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, जबकि 2017 में वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता और प्रभाव में कोई कमी नहीं आई। 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी वह करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में बसे हुए हैं।

तरुण भंडारी ने कहा कि धोनी की उपलब्धियां केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं। उन्हें 2008 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर, देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न, पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। उनकी कप्तानी और खेल दृष्टि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया तथा उन्हें विजडन की ड्रीम टेस्ट इलेवन में कप्तान के रूप में स्थान मिला।

भंडारी ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ धोनी का सफर भी भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। वर्ष 2008 से टीम का नेतृत्व करने वाले धोनी ने आईपीएल में चेन्नई को कई खिताब दिलाए और 2024 में कप्तानी छोड़ने तक टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का जीवन संघर्ष, अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेते हुए अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। भंडारी ने कहा कि धोनी जैसे व्यक्तित्व देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और आने वाली पीढ़ियों को लंबे समय तक मार्गदर्शन देते रहेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!