Edited By Manisha rana, Updated: 22 Nov, 2025 02:15 PM

रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। अब ओलंपियन रवि दहिया अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
सोनीपत (सन्नी मलिक) :रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया था। अब ओलंपियन रवि दहिया अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

रवि दहिया की सगाई 29 नवंबर को होगी और उससे अगने दिन उनकी शादी होगी। ओलंपियन रवि दहिया की दुल्हन का नाम रिचा है। इस शादी में इंटरनेशनल लेवल के कई पहलवानों के भी पहुंचने की उम्मीद है।

जानें कौन है रवि दहिया की दुल्हन
बता दें कि रिचा सोनीपत बिलबिलान गांव की रहने वाली हैं। रवि दहिया किसान की बेटी से शादी कर रहे है। रिचा MA की छात्रा हैं। उनकी सगाई 29 नवंबर को होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)