मालगाड़ी के सामने आने से बुजुर्ग की मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Feb, 2026 09:02 PM

old man dies after being hit by a train

गुड़गांव में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के सामने आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मालगाड़ी उसे कुचलते हुए निकल गई। जिसके कारण बुजुर्ग का शव दो हिस्सों में बंट गया।

गुड़गांव,(ब्यूरो): गुड़गांव में रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के सामने आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मालगाड़ी उसे कुचलते हुए निकल गई। जिसके कारण बुजुर्ग का शव दो हिस्सों में बंट गया। चेहरे पर भी चोट आई है। जिससे उसकी पहचान भी मुश्किल हो गई है। जीआरपी थाना पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 


जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि सूचना मिली थी कि लॉजिस्टिक यार्ड के सामने एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। सूचना मिलने से टीम मौके पर पहुंची, तो शव दो टुकड़ों में था। यह हादसा किमी नंबर 31/14-15 यार्ड रेलवे स्टेशन पर हुआ है। वह रेलवे ट्रैक नंबर चार पर ट्रेन से कटा है। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!