मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय,पी एम मोदी आयेंगे:संजय भाटिया

Edited By Isha, Updated: 12 Oct, 2024 09:09 PM

oath cermony in haryana in 17 october

हरियाणा में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए प्रचंड जीत हासिल की है। ऐसे में जहां कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खेमों में उदासी का माहौल है।

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी ने लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए प्रचंड जीत हासिल की है। ऐसे में जहां कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खेमों में उदासी का माहौल है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर बनाए गए इस इतिहास के हर एक क्षण को यादगार बनाना चाहती है। यहीं कारण है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए जहां प्रशासनिक अधिकारियों की टीम जुटी हुई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी अपने वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी इस काम के लिए लगाई गई है। इसी कड़ी में करनाल के पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय भाटिया लगातार अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ऐसे में शपथ ग्रहण की तैयारियों के साथ उसमें आने वाले नेताओं को लेकर हमने संजय भाटिया से खास बातचीत की। 

PM समेत शामिल होंगे कईं नेता
संजय भाटिया ने बताया कि पहले अधिकारिक रप से समय और तारीख की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। अब हाईकमान की ओर से मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए 17 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 17 अक्टूबर की सुबह 10 बजे पंचकूला में सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके साथ ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता के नागरिक भी शामिल होंगे। 

मोदी को देखने के लिए कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है कि वह इस शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देख पाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, हर कोई उन्हें देखना चाहता है। इसीलिए कार्यकर्ताओं में इतना जोश है। चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। उनका आना-जाना सही से हो और कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सही हो, इन सब कार्यों की चिंता के लिए पार्टी की ओर से हम लोग यहां मंत्रणा कर रहे हैं।

कांग्रेस का घमंड ही उसे ले डूबा
बीजेपी नेता संजय भाटिया ने बताया कि कांग्रेस की हार के पीछे उसका खुद का घमंड था। अपनी महत्वकांक्षा के चलते हुड्डा पिता-पुत्र में इतना अहंकार और घमंड आ गया था कि वह लोग आम जनता को भी चैलेंज करने लग गए थे। कांग्रेस के नेता अधिकारियों को भी धमकाने में लग गए थे कि हम आ रहे हैं, हमने लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने जातिवाद को लेकर भी जनता के बीच जहर घोलने का काम किया, लेकिन हरियाणा की प्यार करने वाली जनता ने उसे पूरी तरह से नकार दिया।

बीजेपी ने दिया ईमानदारी का परिचय
भाटिया ने बताया कि कांग्रेस के विपरीत भारतीय जनता पार्टी ने अपने पिछले 10 साल के शासन में जिस प्रकार ईमानदारी के साथ काम करते हुए बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी दी। इस बार भी उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए तीसरी बार सत्ता में आने पर पूर्व की तरह से निष्पक्ष रूप से काम करने की बात कही। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी ने दिन-रात की परवाह किए बिना जनता के बीच उनके साथ जुडाव किया। 

शपथ ग्रहण से पहले जारी होंगे लेटर
पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण से पहले युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर जारी करने की बात कही थी। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दे दिए हैं। उनके शपथ ग्रहण से पहले हजारों युवाओं को उनकी नौकरी के नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे।

जल्द होगा संकल्प पत्र पर काम शुरू
उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान बीजेपी की ओर से जारी किए गए संकल्प पत्र पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण लिए जाने के बाद से ही तुरंत उन सभी संकल्पों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। जनता को भी महसूस होगा कि उन्होंने एक बार फिर से प्रदेश का समान रूप से बिना किसी भेदभाव के विकास करने वाली सरकार का चुनाव किया है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!