कॉलेज कैंपस में रैगिंग की तो खैर नहीं! PG दाखिले के लिए ऑनलाइन 'एंटी-रैगिंग शपथ पत्र' हुआ अनिवार्य

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2026 01:20 PM

no escaping consequences for ragging on the college campus

नए शैक्षणिक सत्र से कॉलेजों और यूनिवर्सिटी कैंपस में रैगिंग को पूरी तरह खत्म करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। अब स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले हर एक विद्यार्थी के लि

डेस्क:  नए शैक्षणिक सत्र से कॉलेजों और यूनिवर्सिटी कैंपस में रैगिंग को पूरी तरह खत्म करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। अब स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले हर एक विद्यार्थी के लिए ऑनलाइन एंटी-रैगिंग शपथ पत्र (Anti-Ragging Affidavit) देना अनिवार्य कर दिया गया है। इस बार नियमों को और कड़ा करते हुए केवल छात्रों ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता (अभिभावकों) की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और यूजीसी के नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि एंटी रैगिंग शपथ पत्र जमा किए बिना दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। शपथ पत्र में विद्यार्थी को यह घोषित करना होगा कि वह किसी भी प्रकार की रैगिंग में शामिल नहीं होगा, न उसे बढ़ावा देगा। उल्लंघन करने पर प्रवेश रद्द किए जाने तक की कार्रवाई हो सकती है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!