अब लंबी लाइनों से मिलेगी मुक्ति, रेलवे स्टेशन पर चुटकी में मिलेगा मनपसंद सामान...लगेंगी ये खास मशीन

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2026 03:22 PM

now you will be free from long queues you will get your favorite items

अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार नई सुविधाएं शुरू कर रहा है। इसी कड़ी में अब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन समेत मंडल के कई स्टेशनों पर ऑटोमेटिक

अंबाला(अमन): अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार नई सुविधाएं शुरू कर रहा है। इसी कड़ी में अब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन समेत मंडल के कई स्टेशनों पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन यानी AVM लगाई जा रही हैं। इन मशीनों के जरिए यात्री बिना लंबी कतार में लगे और बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के अपनी जरूरत का सामान आसानी से खरीद सकेंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से यात्रियों का समय बचेगा और स्टेशन पर खरीदारी का अनुभव भी ज्यादा सुविधाजनक होगा।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनों की शुरुआत की जा रही है। एयरपोर्ट की तर्ज पर अब रेलवे स्टेशन पर भी यात्री मशीन के जरिए जरूरत का सामान आसानी से खरीद सकेंगे। डिजिटल भुगतान की सुविधा के चलते खुले पैसे रखने की परेशानी भी कम होगी। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को अधिक से अधिक आधुनिक और सुविधाजनक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि AVM लगाने के लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया करवाई गई थी। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर फिलहाल पांच ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें लगाने की प्रक्रिया की गई है। 

इसके अलावा मंडल के तीन से चार अन्य स्टेशनों पर भी ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनों के लिए ऑक्शन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वहां मशीनें लगाने का काम किया जा रहा है। रेलवे का प्रयास है कि यात्रियों को मशीनों के माध्यम से अच्छी गुणवत्ता और निर्धारित मात्रा में सामान मिले और किसी भी तरह की ठगी की शिकायत न आए। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को बेहतर खान-पान और अच्छे ब्रांड का सामान उपलब्ध करवाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही एग्जीक्यूटिव लाउंज, रिटायरिंग रूम समेत अन्य यात्री सुविधाओं को भी बेहतर बनाने का काम जारी है। रेलवे का दावा है कि आने वाले दिनों में यात्रियों को कई और नई सुविधाएं देखने को मिलेंगी। 
 

वहीं, रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन की सुविधा मिलने से यात्री भी खुश नजर आए। यात्रियों का कहना है कि मशीन के जरिए जरूरत का सामान आसानी से खरीदा जा सकता है। दुकानों पर लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती और डिजिटल पेमेंट की सुविधा के कारण नकदी और खुले पैसे रखने की परेशानी भी कम हुई है। यात्रियों ने रेलवे की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसी आधुनिक सुविधाओं से न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि यात्रा के दौरान जरूरी सामान भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। यात्रियों ने रेलवे से भविष्य में स्टेशन पर इसी तरह की और सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!