अतिक्रमण पर चला बाठ का पीला पंजा, दो दर्जन अवैध रेहड़ियों को किया ध्वस्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Jun, 2025 06:34 PM

nodel officer demolished illegal rehri in gurgaon

गुरुग्राम में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार एक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नोडल अधिकारी आर. एस बाठ ने सेक्टर-40 के पास अतिक्रमणकारियों पर एक्शन लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार एक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नोडल अधिकारी आर. एस बाठ ने सेक्टर-40 के पास अतिक्रमणकारियों पर एक्शन लिया। उन्होंने वहां अवैध रूप से खड़ी 2 दर्जन से ज्यादा रेहड़ियों को जेसीबी की मदद से चकनाचूर कर दिया। नोडल अधिकारी ने कहा सेक्टर 40 में रेहड़ी वालों ने आतंक मचाया हुआ था और हमें लगातार इस बारे में शिकायत आ रही थी जिसपर आज हमने एक्शन लेते हुए 2 दर्जन से ज्यादा रेहड़ियों को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा यहां रेहड़ी लगवाना किसी माफिया का ही काम है और हम यह बर्दाशत बिल्कुल नहीं करेंगे और लगातार एक्शन लेंगे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

नोडल ऑफिसर आर एस बाठ की मानें तो सरकारी जमीन पर रेहड़ियां लगवाने वालो पर शिकंजा कस रहे है। अब तक सेंकडों अवैध रेहड़ियों को ध्वस्त किया जा चुका है। अवैध रेहड़ी लगाने वालों को पहले चेतावनी दी जाती है ताकि इनका नुकसान न हो, लेकिन जब कोई बदमाशी करके अवैध रूप से रेहड़ी लगाता है तो उसको किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। अतिक्रमणकारियो और अवैध रेहड़ी वालो पर लगाम लगाने के लिए रोजाना ड्राइव चलाई जा रही है। 

 

नोडल अधिकारी आर एस बाठ ने कहा कि किसी गरीब को परेशान नहीं किया जा रहा। अगर किसी के पास निगम की परमिशन है और सही जगह पर रेहड़ी लगाई जा रही है तो उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं जा रही है। शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी। अतिक्रमण करने वालों और अवैध रेहड़ी लगाने वालों को पहले समझाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी शहर की जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उनके द्वारा ही अवैध रेहड़ियों के खिलाफ कार्यवाही के सुझाव और शिकायतें मिल रहे है उनपर काम हो रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!