नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नाइजीरियाई नागरिक की सजा पूरी, अब जल्द उठाया जाएगा ये बड़ा कदम

Edited By Isha, Updated: 30 Dec, 2025 09:54 AM

nigerian national involved in the illegal drug trade has completed his sentence

पंचकूला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक नाईजिरियन नागरिक को एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा पूरी होने के उपरांत सफलतापूर्वक भारत से निष्कासित करवा दिया है।

पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक नाईजिरियन नागरिक को एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा पूरी होने के उपरांत सफलतापूर्वक भारत से निष्कासित करवा दिया है।

नाइजीरियन नागरिक नुएमेका एचजोना उर्फ अमेका को 9 फरवरी 2023 को एन.डी.पी.एस. की धारा 29 एक्ट के तहत थाना सैक्टर-20 पंचकूला में दर्ज एक मामले में 11 फरवरी 2023 को हैरोइन सप्लायर की भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ पूर्व डी.सी.पी. पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 22 सितम्बर, 2025 को सत्र न्यायाधीश पंचकूला द्वारा आरोपी की सजा पूरी होने के पश्चात उसे डिपोर्ट किए जाने के आदेश दिए गए हैं। न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में थाना सैक्टर-20 के प्रभारी इंस्पैक्टर सोमबीर ढाका तथा विदेशी पंजीकरण कार्यालय में तैनात लिपिक सिपाही सर्वेश कुमार द्वारा सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की गई।

हरियाणा सरकार के गृह सचिव द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार नाइजीरिया एंबैसी से आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करवाए गए। इसके बाद नाइजीरियन नागरिक का सफलतापूर्वक डिपोर्टेशन सुनिश्चित किया गया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!