5 लाख रूप्ये की रिश्वत लेने के मामले में आरोपी डा. के फलैट से बरामद किए 1 करोड़ 2 लाख रूपये

Edited By Isha, Updated: 27 Sep, 2024 05:08 PM

news 1 crore 2 lakh rupees recovered from the flat of dr ravi vimal

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम द्वारा 26 सितंबर को रिश्वत के मामले में पकड़े गए आरोपी डा. रवि विमल को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में छानबीन के दौरान आरोपी डॉक्टर के पंचकूला के...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल टीम द्वारा 26 सितंबर को रिश्वत के मामले में पकड़े गए आरोपी डा. रवि विमल को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में छानबीन के दौरान आरोपी डॉक्टर के पंचकूला के अमरावती स्थित फलैट से एक करोड़ 2 लाख रूपये की राशि बरामद की गई है। अनुसंधान जारी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी करनाल की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी डा. रवि विमल की निशानदेही पर देर सांय आरोपी के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के घर से एक करोड़ 2 लाख रूप्ये की राशि बरामद की गई है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है कि उसके पास यह राशि कहां से आई और इस मामले में और कितने लोग शामिल है। एसीबी की टीम द्वारा अलग-2 एंगल से जांच की जा रही है।

 

गौरतलब है कि डा रवि विमल जिला पंचकूला में आयुष्मान भारत योजना के डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत था। एसीबी की टीम को करनाल के एक निजी अस्पताल के संचालक से शिकायत प्राप्त हुई कि आरोपी डा. रवि विमल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध उसके अस्पताल का सस्पेशन रद्द करने के बदले में 10 लाख रूप्ये की रिश्वत की मांग कर रहा है जिसमें से 5 लाख रूप्ये की राशि देने की बात तय हुई जिसे लेते हुए एसीबी करनाल की टीम ने आरोपी को रंगे हाथो गिरफतार कर लिया। इस मामले में सभी तथ्यों का विश्लेषण करते हुए इसकी जांच की जा रही है। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!