यमुनानगर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Apr, 2025 07:18 PM

newly married woman dies under suspicious circumstances in yamunanagar

यमुनानगर में 23 साल की नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में 23 साल की नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला रादौर की रहने वाली थी और ताजेवाला में उसकी शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार यमुनानगर जिले के ताजेवाला में 23 साल की मीनाक्षी का घर में पंखे पर लटका मिला। मौत की खबर सुनकर परिजनों ने ससुराल पहुंचकर बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

PunjabKesari

मृतका का है एक बेटा

मृतका के पिता त्रिलोचन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की करीब 5 साल पहले गांव ताजेवाला में रविंद्र से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। वह बेटी को दहेज के लिए मारपीट करते थे। त्रिलोचन सिंह ने बताया कि उन्हें अचानक से सूचना मिली की उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों का कहना है कि ये सुसाइड नहीं बल्कि बेटी की हत्या की गई है। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मीनाक्षी का एक छोटा बेटा है।

PunjabKesari

प्रताप नगर थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने कहा कि यह सुसाइड का मामला लग रहा है, लेकिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चलेगा। अधिकारी ने कहा कि पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 9 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!