नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत, पुलिस ने गड्ढे से निकलवाया शव, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Mar, 2025 04:09 PM

newborn died under suspicious circumstances police got body out of pit

सोनीपत में मासूम बच्ची की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद परिजनों की तरफ से दफनाए गए शव को पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर निकलवा लिया है। पुलिस ने शव को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रखवाया है।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के गांव सेवली की मासूम बच्ची की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद परिजनों की तरफ से दफनाए गए शव को पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर निकलवा लिया है। पुलिस ने शव को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रखवाया है। जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बच्ची की मां ने गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना में पति समेत अन्य के खिलाफ हत्या की जीरो FIR दर्ज कराई थी। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फर्रुखनगर में अपने मायके में रह रही मीनू ने पुलिस को बताया था कि उन्होंनें 23 फरवरी को एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसके जन्म के बाद गांव सेवली निवासी उनके पति सुधीर बच्ची को ले गए थे। बीती 1 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत हो गई थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर बच्ची को मारने का आरोप लगाया है। वीरवार शाम को गांव सेवली में पहुंचकर राई थाना पुलिस की मदद से शव को गड्ढा खोदकर निकलवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि मीनू के पास पहले भी एक 8 साल की बच्ची है। अब उन्होंने दूसरी बच्ची को जन्म दिया था। महिला की जनवरी माह में पति से अनबन हो गई थी। जिसके बाद वह मायके गई थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!