दिवाली से पहले इन 2 शहरों में दौड़ेंगी नई सिटी बसें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 29 Sep, 2025 05:33 PM

new city buses will run in these 2 cities before diwali

हरियाणा में सिटी बस सेवा का दायरा बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। परिवहन विभाग दीपावली से पहले...

चंडीगढ़ : हरियाणा में सिटी बस सेवा का दायरा बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। परिवहन विभाग दीपावली से पहले पानीपत और अंबाला में नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पानीपत में 10 से 15 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी, जबकि अंबाला में 5 से 10 अतिरिक्त बसों की शुरुआत की योजना है। फिलहाल अंबाला में 10 सिटी बसें संचालित हो रही हैं।

परिवहन विभाग मुख्यालय ने बस सप्लाई करने वाली कंपनी से बातचीत कर प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने पानीपत बस अड्डे से प्रस्तावित संचालन की जानकारी, रूट मैप, चार्जिंग स्टेशन और बिजली कनेक्शन का पूरा विवरण मांगा है। पानीपत डिपो पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम भी चल रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!