कल बहादुरगढ़ पहुंचेंगे CM सैनी, माता सावित्रीबाई फुले की जयंती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Jan, 2025 07:18 PM

nayab singh saini visit bahadurgarh attend mata savitribai phule jayanti program

3 जनवरी को बहादुरगढ़ में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचेंगे।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़):  3 जनवरी को बहादुरगढ़ में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बहादुरगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून ने रैली स्थल का जायजा लिया।

हरियाणा प्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी पहली बार बहादुरगढ़ पहुंच रहे हैं। वे कल सुबह करीब 11:00 बजे शहर की सब्जी मंडी में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस दौर से बहादुरगढ़ के लोगों को काफी उम्मीदें है। 

लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री यहां जनता को संबोधित करते हुए बहादुरगढ़ के लोगों के लिए विकास कार्यों की घोषणाओं का पिटारा खोलेंगे। बहादुरगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून और रैली संयोजक संजीव सैनी ने लोगों से इस जनसभा में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!