वजीराबाद में बोतल में यमुना का पानी भरकर बोले CM सैनी, केजरीवाल कर रहे नरसंहार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 31 Jan, 2025 06:28 PM

nayab singh saini slams arvind kejriwal on yamuna poisoning issue

नायब सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि आप प्रमुख फरीदाबाद में गंदा पानी भेज रहे हैं, जिससे वहां कैंसर जैसी बीमारियां हो रही है।

डेस्कः दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के दूषित पानी को लेकर सियासत जारी है। आज यानी शुक्रवार को सीएम सैनी यमुना नदी के पानी के 2 सैंपल लेकर फरीदाबाद के वजीराबाद पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों सैंपल को दिखाते हुए कहा कि केजरीवाल साहब मैं यह पानी हरियाणा के पल्ला से लेकर आया हुं, लोग इसे ट्रीट करके पी सकते हैं। यह केजरीवाल का पानी है, जो दिल्ली के लोग पीने के लिए मजबूर हैं। 

सीएम सैनी ने केजरीवाल पर लगाया आरोप

हरियाणा सीएम नायब सैनी लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि आप प्रमुख फरीदाबाद में गंदा पानी भेज रहे हैं, जिससे वहां कैंसर जैसी बीमारियां हो रही है। वह हरियाणा में नरसंहार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। सीएम ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, लेकिन उन्होंने इसे साफ नहीं किया। बल्कि इसे गंदा करने का काम किया है। 10 सालों से वह यमुना नदी को साफ नहीं कर पाए हैं।

हरियाणा के लोगों से केजरीवाल ने मांगेंः सीएम

सीएम ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। बता दें यमुना के पानी में जहर मिलने का हरियाणा सरकार पर आरोप पर लगाने पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को सोनीपत ने नोटिस जारी किया है और इस मामले की 17 फरवरी को पेशी होगी। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने सोनीपत सीजेएम नेहा गोयल की कोर्ट में शिकायत दायर की थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!