Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2025 12:13 PM

हरियाणा के सी एम नायब सिंह सैनी ने अत्यंत सादगी व मिलनसारिता से अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में स परिवार दीपावली की पूजा अर्चना की।उन्होंने दीपावली का पर्व
चंडीगढ(चन्द्र शेखर धरणी ): हरियाणा के सी एम नायब सिंह सैनी ने अत्यंत सादगी व मिलनसारिता से अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर में स परिवार दीपावली की पूजा अर्चना की।उन्होंने दीपावली का पर्व पंचकुला में एक वृद्ध आश्रम में बजुर्गों के साथ मनाया ।इस अवसर पर उनके साथ पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद थे।
बिहार चुनावों में व्यस्त होने के बावजूद नायब सैनी ने सबसे बड़े पर्व दीवाली पर हरियाणा के हर कोने से आने वाले व्यक्ति से व्यक्तिगत मुलाकात की और इसके साथ अपने कर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र व लाडवा की जनता से भी मिले।नायब सिंह सैनी की मिलनसारिता में राजनैतिक हस्तियों में उनका कोई सानी नहीं है।अत्यंत व्यस्तता के बीच भी हर व्यक्ति से मुस्करा कर मिलना,सैनी के व्यक्तित्व को ऊंचा करता है।लोगों के लिए सी एम की उपलब्धता किसी वरदान से कम नहीं है।
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा पार्ट तीन में हरियाणा के अंदर सरकार का एक वर्ष पूर्ण हो चुका है।पार्ट एक व दो में चार साल के करीब मनोहर लाल जो अब केंद्र में मंत्री है। हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।पार्ट दो में नायब सैनी एक वर्ष के करीब मुख्यमंत्री रहे।सैनी के चेहरे पर भाजपा ने हरियाणा में चुनाव लड़े व अपने दम पर अकेले सरकार बनाई।सैनी ने सी एम बनने के बाद से ही आम जनता के लिए बतौर सी एम उपलब्धता बड़ा दी थी।देर रात भी इनके सी एम निवास पर कोई भी मिलने जाता है तो यह सदैव मिलते रहे हैं।
देश की राजनीति में मोबाइल मुख्यमंत्री के नाम से पहचान बनाते जा रहे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को राजनीतिक रूप से पछाड़ते हुए उनकी राजनीतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रहे हैं। पहले से ही खुद को आम जनता के बीच रखने वाले नायब सिंह सैनी जहां प्रदेश में अपने दौरे के दौरान कहीं पर भी काफिला रुकवाकर जनता से मिलकर उनका हालचाल और समस्याएं सुनते हैं। वहीं, आमजन की तकलीफ को दूर करने और उनसे जुड़ाव को बरकरार रखने के लिए नायब सैनी ने मुख्यमंत्री बनते ही अपने सरकारी आवास के दरवाजे 24 घंटे आमजन के लिए खोल दिए थे। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनसे मिलने के लिए आने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए अपने सभी नंबर सार्वजनिक किए हुए है। इसके अलावा चंडीगढ़ के अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र और लाडवा में भी नंबर जारी किए है, जिससे प्रदेश का कोई भी आम व्यक्ति उन नंबरों पर संपर्क कर उनसे मिलने का समय और स्थान निर्धारित कर सके, जिससे किसी भी व्यक्ति को मुख्यमंत्री से मिलने में आने वाली दिक्कत दूर हो सके।