सीएम नायब सैनी ने लाडवा में मनाई लोहड़ी, 10 करोड़ की दी सौगात

Edited By Deepak Kumar, Updated: 14 Jan, 2025 01:25 PM

nayab singh saini celebrate lohri in ladwa kurukshetra

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में लोहड़ी पर्व मनाया। परंपरागत रूप से लोहड़ी की पूजा-अर्चना की गई और अग्नि में आहुति डाली गई। प्रसिद्ध पंजाबी गायिका सुनीता दुआ सहगल और उनकी टीम ने लोक गीतों से समां बांध दिया।

डेस्कः हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में लोहड़ी पर्व मनाया। कार्यक्रम में सीएम सैनी के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। परंपरागत रूप से लोहड़ी की पूजा-अर्चना की गई और अग्नि में आहुति डाली गई। प्रसिद्ध पंजाबी गायिका सुनीता दुआ सहगल और उनकी टीम ने लोक गीतों से समां बांध दिया।

PunjabKesari

सीएम सैनी ने 10 करोड़ की दी सौगात

सीएम सैनी ने लोहड़ी पर्व और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है। इस पर्व के कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शिरकत की थी। इसके अलावा लोहड़ी पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के नागरिकों को दी 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

PunjabKesari

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब मिलकर लोहड़ी का पावन पर्व मना रहे हैं। यह पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह त्योहार न केवल हमें खुशियां बांटने का अवसर देता है, बल्कि हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपने पूर्वजों को याद करने का भी मौका देता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!